



इप्टा की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न । राकेश अध्यक्ष और संतोष डे कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए
रायबरेली- रायबरेली के एक होटल में चल रहे भारतीय जन नाट्य संघ रायबरेली का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन संपन्न। आखिरी दिन आज दो कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहली कार्यशाला का संचालन अमिताभ पांडेय ने किया।
जिसका विषय ‘वैज्ञानिक चेतना संप्रदायिकता धार्मिक कट्टरता और नफरत के खिलाफ वैज्ञानिक शिक्षा और संस्कृति कर्म’ था। जबकि दूसरी कार्यशाला में ‘सामाजिक अन्याय, लैंगिक अन्याय और संस्कृति कर्म पर विचार रखे गए। जिसका संचालन दीपक कबीर ने किया। बाद में दोनों कार्यशाला का सामूहिक प्रस्तुतिकरण किया गया।
सम्मेलन के दूसरे दिन हुवा नई कार्यकारिणी का चुनाव।
दो कार्यशाला के बाद इप्टा के महामंत्री संतोष डे ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके बाद महामंत्री प्रतिवेदन पर चर्चा की गई व नए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। चुनाव के बाद इप्टा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नई कार्यकारिणी में राकेश को अध्यक्ष और संतोष डे को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
शहजाद रिज़वी को महासचिव, डॉक्टर स्वाति पाल उप महासचिव और दीपक कबीर को संगठन सचिव चुना गया है। दिलीप रघुवंशी, प्रदीप घोष, अनीता गोपेश और सुभाष चंद्र को उपाध्यक्ष चुना गया। लिटिल संयोजन समिति में राज पप्पन, रिजवान, नीतू दीक्षित, दीपेंद्र और मानस रघुवंशी को चुना गया है।
नई कार्यकारिणी के सामने ” बौड़म” नाटक का हुवा मंचन
नए पदाधिकारियों के गठन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में लिटिल इप्टा लखनऊ ने गीत प्रस्तुत किया।
अंत मे इप्टा रायबरेली की तरफ से ‘बौड़म’ नाटक का मंचन किया गया। बौड़म नाटक का आलेखन और निर्देशन जनार्दन मिश्र ने किया। बौड़म नाटक प्रेमचंद्र की कहानी हिंसा परमोधर्म पर आधारित है।
सुनील यादव की रिपोर्ट